Gorakhpur News: बाल सुधार गृह और एशियन संस्था का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
गोरखपुर, सितम्बर 26 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार,गोरखपुर। जिला जज, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को बच्चों से संबंधित संस्थानों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने शिवपुर शहबाजगंज स्थित राजकीय संप्रेषण गृह (बाल सुधार गृह) और शाहपुर के जेल रोड स्थित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण एशियन सहयोगी संस्था इंडिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्थानों में बच्चों के रहने, भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। एशियन सहयोगी संस्था इंडिया में वर्तमान में नवजात शिशु से लेकर 10 वर्ष तक की आयु के 33 निःआश्रित बच्चों का देखरेख और भरण-पोषण किया जा रहा है। संस्था के बाल कल्याण अधिकारी विकास श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था द्वारा निःआश्रित बच्चों की देखभाल, भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.