गोरखपुर, नवम्बर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। तारामंडल स्थित बालाजी मंदिर में बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से आयोजित नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन के पांचवें दिन रविवार को बलिया और आनंदनगर से आई भजन मंडलियों ने भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। संकीर्तन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यह अखंड संकीर्तन 28 अक्तूबर से शुरू हुआ है, जिसका समापन पांच नवंबर को होगा। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी के मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। आयोजन को सफल बनाने में सुनील सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, जयप्रकाश ओझा, अजय तिवारी, कन्हैया तिवारी, रंजय सिंह, डॉ. सीताराम पांडेय, पंडित शुभम शास्त्री, सक्षम दुबे सहित तारामंड...