Gorakhpur News: बारिश से सुहाना हुआ मौसम, किसानों को भी राहत
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। आसमान में काले बादल छाए रहे। सुबह से रुक-रुक कर कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश होती रही। इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि नमी बढ़ने से गर्मी का अहसास भी बना हुआ है। यह बारिश किसानों के लिए काफी राहत भरी साबित हो रही है। मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में एक ट्रफ लाइन (दबाव की रेखा) बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऊपरी वायुमंडल पर 5000 फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। झारखंड में भी एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव पूर्वी यूपी के मौसम और तापमान पर पड़ रहा है।
अगले सप्ताह का मौसम यही कारण है कि शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.