Gorakhpur News: बारिश से खंभे में उतरा करंट, तड़पती गाय को लोगों ने बचाया
गोरखपुर, सितम्बर 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी स्थित जागेश्वर पासी चौराहा पर गुरुवार सुबह बारिश के दौरान बिजली के खंभे में करंट उतर आया। इसकी चपेट में वहां से गुजर रही एक गाय आ गई। करंट लगते ही गाय तेज आवाज करते हुए तड़पने लगी और कुछ देर बाद जमीन पर गिर गई। संयोग से वार्ड नंबर 16 दिग्विजयनगर के पार्षद ऋषि मोहन वर्मा सामने की दुकान पर लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने स्थिति को समझते हुए तत्काल इंडस्ट्रियल एस्टेट के जेई श्याम सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। जेई ने तत्काल बिजली की लाइन बंद करवाई, जिसके बाद लोगों ने गाय को पोल से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।दूसरी तरफ बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर पोल में उतर रहे करंट की जांच कर दुरुस्त किया। करंट लगने से गाय खड़ी नहीं हो पा रही थी। स्थानीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.