गोरखपुर, जुलाई 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिर्फ 12 दिन में गोरखपुर को 1753 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री के हाथों 11 जुलाई को 758 करोड़ रुपये और 23 जुलाई को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इन दोनों दौरों के दौरान गोरखपुर ने रोड कनेक्टिविटी की नई उपलब्धि हासिल की है। सांसद रवि किशन शुक्ला कहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दृढ़ विश्वास है कि कनेक्टिविटी जीवन सुगमता और व्यापार, दोनों के लिए जरूरी है। समृद्धि इसी से आएगी। यह उनके कार्यो में स्पष्ट दिखता है। 11 जुलाई को मुख्यमंत्री ने करीब 690 करोड़ रुपये की लागत से बनी 11.60 किमी लंबी फोरलेन सड़क का लोकार्पण किया था तो उन्होंने 23 जुलाई को 429.49 करोड़ रुपये के खर्च से बने जिले...