गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: बेलीपार। बेलीपार थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेसहारा पशु से टकराने के कारण बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारपान नगवां निवासी धनंजय पांडे (50) और सिंधु राज पांडे (62) बुधवार शाम गोरखपुर से अपाचे बाइक से घर लौट रहे थे। मेहरौली स्थित मधुबन ढाबा के सामने अचानक सड़क पर आए बेसहारा पशु से बाइक टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। संयोग अच्छा था कि हेलमेट लगाए हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...