गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा। खोराबार थानाक्षेत्र के कुसम्ही बाजार-मोतीराम अड्डा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग नंबर 152सी के पास गुरुवार सुबह अपाची बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गोला थानाक्षेत्र के महेशपुर निवासी सोनू (28) पुत्र जलालुद्दीन गुरुवार सुबह करीब पांच बजे भैंसहां से मोतीराम अड्डा जा रहे थे। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सोनू कुसम्ही रेलवे स्टेशन पर रैक उतारने का काम करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...