गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द स्थित एक मैरिज हॉल के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बालखुर्द निवासी अवधेश राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 नवंबर की दोपहर वह अपने साथी सूर्यनाथ यादव उर्फ छोटे के साथ ट्रैक्टर का पार्ट लेने डुमरी खुर्द गए थे। दोनों मैरिज हॉल के सामने बने कट पर अपनी साइड में खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क किनारे अचेत होकर गिर पड़े। अवधेश राय की कमर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि सूर्यनाथ यादव उर्फ छोटे को सिर में ...