गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोढ़ावीर गांव निवासी मंजीत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जून की शाम करीब सात बजे उनका भाई कमलजीत कुमार अपनी बुआ कैलाशी देवी को बाइक से लेकर पिड़हनी गांव जा रहा था। बेवरी चौराहे से आगे शिवपुर के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में घायल कमलजीत बीआरडी मेडिकल कॉलेज इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 जून को पोस्टमार्टम कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...