गोरखपुर, जुलाई 23 -- Gorakhpur News: बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुसवल बुजुर्ग में शनिवार देर रात एक युवक ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मृतक की पहचान निशांत कुमार सिंह (32) पुत्र वृजविहारी सिंह निवासी भुसवल बुजुर्ग के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, निशांत अपने पिता के तीन बेटों में सबसे छोटा था। उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और अभी कोई संतान नहीं थी।परिजनों ने उसे कमरे में पंखे से लटका देखा। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बांसगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्...