गोरखपुर, सितम्बर 22 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/रसूलपुर चकिया हिटी। ब्लॉक जंगल कौड़िया मुख्यालय पर सोमवार को बहू-बेटी सम्मेलन के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए महिलाओं और बेटियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यशाला के दौरान महिला सशक्तिकरण सुरक्षा अधिकारों तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में महिलाओं और बेटियों को जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव ने सभी को सरकारी योजनाओं एवं उनके अधिकारों का लाभ दिलाने की बात कही। कार्यक्रम में बिपिन सिंह, सुनीता, रेखा कुमारी, ममता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी ग्राम पंचायत प्रतिनिधि महिलाएं एवं बड़ी संख्या में अन्य लोग ...