Gorakhpur News: बस स्टेशन पर अधेड़ की मौत
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के अंबेडकर तिराहा स्थित बस स्टेशन पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे 65 वर्षीय व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोला थाना क्षेत्र के खिरकिटा दीगर निवासी ललिता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति सुरेंद्र साहनी रोजी-रोटी की तलाश में मध्यप्रदेश गए थे। वहां कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। तबीयत बिगड़ने पर वह घर लौट रहे थे। बड़हलगंज बस स्टेशन पहुंचने पर वह अचेत होकर गिर गए। सूचना मिलने पर वह देवर के साथ स्टेशन पहुंचीं, तब तक सुरेंद्र की मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.