गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- Gorakhpur News: गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र के रावतपार चौराहे पर सोमवार शाम करीब पांच बजे वाहनों की टक्कर से अफरातफरी मच गई। बड़हलगंज की तरफ से गगहा की ओर जा रहे वाहनों के बीच यह हादसा उस समय हुआ, जब आगे चल रही एक बस ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही तीन गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। इसी बीच पीछे से आ रहे एक डंपर ने भी टक्कर मार दी। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, एक साथ कई वाहनों के टकराने से चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...