गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी की ओर से सोमवार को आयोजित मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. मदन राम ने कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। हर वर्ग के लोग परेशान हैं और सभी की उम्मीदें बसपा पर टिकी हैं। सर्वसमाज के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं को बूथों को मजबूत करने और अधिक से अधिक वोट बढ़ाने के लिए काम करना होगा, ताकि 2027 में बहन मायावती के नेतृत्व में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनाई जा सके। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुधीर कुमार भारती ने कहा कि भाजपा को प्रदेश से केवल बसपा ही हटा सकती है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बसपा की मंडलीय समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर कार्यकर्ताओं को धैर्य के साथ काम करते हुए संगठन को मजबूत करना ...