गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जयकार प्रसाद ने मंगलवार को जिला कमेटी की घोषणा की। घोषित कमेटी में अशोक शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष, राजीव गुप्ता को जिला महासचिव, सुनील कुमार को जिला सचिव और मुन्ना खान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा हरिलाल फौजी और श्रीनारायण को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...