गोरखपुर, सितम्बर 21 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर वार्ड के छह चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नगर निगम ने दूसरे चरण में चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य जरूरी उपकरण स्थायी रूप से लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से कैमरों के साथ अन्य आवश्यक उपकरण भी लगाए जाएंगे। कैमरों के लगने से चौराहों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। नगर निगम ने इच्छुक फर्मों और संस्थाओं से ऑनलाइन निविदा के माध्यम से आवेदन मांगे हैं। ई-निविदा की प्रक्रिया 28 सितंबर को शाम चार बजे तक पूरी हो जाएगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नगर निगम: फंड के अभाव में लटकी 58 योजनाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...