गोरखपुर, अगस्त 1 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। राजघाट से डोमिनगढ़ तक राप्ती नदी के किनारे करीब 3.5 किलोमीटर लंबाई में राप्ती रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने करीब 1303 करोड़ रुपये लागत वाली इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करा ली है। जल्द ही सिंचाई विभाग के साथ तकनीकी परीक्षण उपरांत परियोजना को आगे शासन में स्वीकृति के लिए भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

परियोजना की सुरक्षा हेतु चर्चा प्राधिकरण और सिंचाई विभाग संयुक्त रूप से इस बात पर विचार करेंगे कि बाढ़ के दौरान परियोजना को सुरक्षित रखने और जलस्तर घटने की स्थिति में विकास कार्यों को किस प्रकार संचालित किया जाएगा। तकनीकी सुझावों के आधार पर यदि आवश्यक हुआ तो परियोजना में संशोधन भी होगा। इसके बाद परियोजना के लिए आवश्यक धन का निर्माण शुरू किया जा...