गोरखपुर, जुलाई 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता/उरुवा बाजार "पांच महीने से घर में बिजली नहीं है, लेकिन मीटर लगातार चल रहा है और हर महीने करीब 1700 रुपये का बिल आ रहा है। अधिकारियों से लेकर 1912 तक शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।" यह कहना है उरुवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-10, हनुमंत नगर निवासी रमेश गुप्ता का。

बिजली की समस्या और बच्चों की शिक्षा रमेश गुप्ता के अनुसार उनके घर में एक वर्ष पहले स्मार्ट मीटर लगाया गया था। शुरुआती कुछ महीनों तक अधिक बिल आने पर उन्होंने भुगतान भी किया, लेकिन करीब छह हजार रुपये का बकाया होने पर 16 मार्च को बिजली कनेक्शन काट दिया गया। उनका आरोप है कि तब से घर में बिजली नहीं आ रही, जबकि स्मार्ट मीटर में सप्लाई बनी हुई है और हर महीने करीब 1700 रुपये का बिल जुड़ रहा है।

किराए के मकान में रह कर पढ...