गोरखपुर, नवम्बर 9 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद नगर पंचायत बड़हलगंज के वार्ड नम्बर 16, पवहारी महाराज नगर में 35 लाख की लागत से निर्माणाधीन सड़क का अवलोकन कर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कार्य करा रहे लोगों को गुणवत्ता से कोई समझौता न करने का निर्देश दिया।बता दे कि नगर पंचायत के कुटिया मुहल्ला में पक्काघाट से एमआरएफ सेन्टर तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन डॉ प्रीति महेश उमर के प्रयासों की बदौलत स्वीकृत होकर कार्य आरम्भ कराया जा चुका है।सोमवार को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने निर्माण कार्य का जायजा लिया और ठेकेदार को गुणवत्ता के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर सभासद रवि साहनी, दीपक शर्मा, बृजेश उमर, मनोज निगम, प...