गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज-दोहरीघाट सरयू पुल पर लगातार हो रही आत्महत्या और दुर्घटनाओं की घटनाओं को देखते हुए पुल पर सुरक्षा जाली लगाए जाने की मांग उठी है। चिल्लूपार संघर्ष समिति के अध्यक्ष बबलू राय एवं समाजसेवी सूरज कसौधन ने नगर पंचायत दोहरीघाट के अध्यक्ष विनय जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल से आए दिन लोगों के कूदने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए दोहरीघाट नगर पंचायत की सीमा में पुल पर सुरक्षा जाली लगाना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: दामोदर तट स्थित महात्मा गांधी समाधि स्थल के विकास और जनसुविधाओं की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...