Gorakhpur News: बजरंग दल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, किया पौधरोपण
गोरखपुर, जुलाई 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमानगढ़ी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि महंत हनुमानगढ़ी अमित महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण के लिए सेवा कार्यों को जरूरी बताया। शिविर में पूर्व सीएमओ डॉ बीपी बरनवाल, डॉ पवन यादव और अनंत पाल ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श व दवाएं वितरित कीं। इसके बाद विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बजरंग दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.