गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोला बाजार। गोपालपुर चौराहे के पास शुक्रवार देर शाम बछड़े को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुए ट्रेलर की चपेट में आने से 55 वर्षीय राजेश दूबे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर और सिर में चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों ने ट्रेलर और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हटवा दूबे पूरा गांव निवासी राजेश दूबे पुत्र स्व. दिनेश दूबे गोपालपुर चौराहे पर वाहनों के शॉकर की मरम्मत करते हैं। शुक्रवार देर शाम दुकान बंद कर वह घर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर रामजानकी मार्ग पर उरुवा की ओर से आ रहा ट्रेलर अचानक सामने आए बछड़े को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। इस दौरान ट्रेलर का पहिया राजेश दूबे के पै...