गोरखपुर, जुलाई 13 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के सहदोड़ाड़ गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर हमला करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मप्रकाश चन्द ने आरोप लगाया कि वह शाम को अपनी चाची से बातचीत कर रहे थे, तभी जितेंद्र चन्द ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद कई लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और मारपीट की, जिससे उन्हें सिर और आंख के पास चोटें आईं। दूसरी ओर रूबी ने आरोप लगाया कि बच्चों के विवाद के बाद विपक्षी पक्ष के लोग लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर लेक...