Gorakhpur News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सात लोग घायल
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित बंजारा टोला में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। मारपीट में करीब सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पीपीगंज थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार बंजारा टोला निवासी मंसूर अली और इदू के परिजनों के बीच मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर चढ़कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर मारपीट और ईंट-पत्थरबाजी हुई। मारपीट में एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.