गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। खैराबाद गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर चार लोगों पर महिला के घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खैराबाद निवासी विमला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोस के शत्रुघ्न, पथरु, किशोरी और विद्यावती लाठी-डंडे लेकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए। विमला देवी के अनुसार,आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शु...