Gorakhpur News: बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, तीन महिलाएं घायल
गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पटना घाट में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में तीन महिलाओं के घायल होने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटना घाट निवासी सुनीता यादव पत्नी जितेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि 16 अक्टूबर की शाम पड़ोस के बच्चों और उनके बच्चों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद तिजिया देवी, रानी देवी, कुसुम देवी और प्रियंका देवी गाली-गलौज करने लगीं। सुनीता के मुताबिक, रात करीब सात बजे इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की।पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिवम यादव, अमन यादव और आदित्य यादव भी लाठी, बैट और हॉकी लेकर पहुंच गए और जान से मारने की धमकी दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.