गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भेउसा उर्फ भैंसहिया और खजनी थाना क्षेत्र के चौतरवा गांव के बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों गांवों के लोगों में मारपीट हो गई। मामले में हरपुर बुदहट पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, घटना 12 जुलाई की है। पहले पक्ष के मोती निवासी भेउसा उर्फ भैंसहिया ने आरोप लगाया कि चौतरवा निवासी करिश्मा, पुष्पा देवी, श्रीनाथ और प्रीति ने लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष की मंजू देवी निवासी चौतरवा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि भेउसा उर्फ भैंसहिया निवासी गोपाल, सत्यम, सागर और वासुदेव ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया...