Gorakhpur News: बच्चे को पीटने से रोकने पर दुकानदार पर हमला, चार पर केस
गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा बाजार में बच्चे को पीटने से रोकना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और ईंट से दुकानदार पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से दुकानदार बेहोश हो गया। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गुलरिहा बाजार निवासी मोहम्मद वकील का आरोप है कि गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बगल में सलीम एक बच्चे को पीट रहा था। वकील ने बच्चे को पीटने से मना करते हुए कारण पूछा तो सलीम, साहिल, गोलू और सलीम की पत्नी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वकील मौके पर ही बेहोश हो गए। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.