गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। सऊदी अरब में ड्रोन हमले में जान गंवाने वाले बांसगांव क्षेत्र के किशनपुर उर्फ बगही निवासी कमलेश पांडेय का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। उनकी पत्नी सुनीता देवी की गुहार पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। कमलेश पांडेय सऊदी अरब की एसजीएस कंपनी में रोजगार के सिलसिले में गए थे। 21 अक्टूबर 2026 को दम्माम स्थित एयरपोर्ट पर हुए मिसाइल हमले में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने इस समय गहरा संकट खड़ा हो गया है। सुनीता देवी ने 23 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री कमल...