गोरखपुर, जुलाई 3 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के छबैला गांव की एक महिला ने दुकानदार पर बंधक रखे करीब चार लाख रुपये मूल्य के जेवर हड़पने,अवैध ब्याज वसूलने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छबैला निवासी सरिता देवी ने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने ग्रामीण बैंक चौरीचौरा के पास स्थित अनुज जायसवाल की दुकान पर अपना सोने का मंगलसूत्र, कान के झुमके, मांगटीका, टप्स और पांच लड़ी चांदी की माला समेत करीब चार लाख रुपये मूल्य के गहने 40 हजार रुपये के बदले बंधक रखे थे। वर्ष 2024 में उन्होंने 20 हजार रुपये ब्याज भी जमा किया था। महिला के अनुसार बाद में जब उन्होंने मूलधन और ब्याज सहित 56 हजार रुपये का भुगतान कर गहने वापस मांगे तो ...