गोरखपुर, सितम्बर 8 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सरैया गांव के मरचहवां में बंधक रखी जमीन के रुपये वापस मांगने पर महिला से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता उर्मिला देवी पत्नी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि करीब पांच-छह वर्ष पहले उसने गांव के अमरनाथ पुत्र रामवृक्ष को 30 हजार रुपये देकर उनका खेत बंधक लिया था। हाल में जमीन के बदले अमरनाथ को 40 हजार रुपये मिले। उर्मिला ने अपने 30 हजार रुपये वापस मांगे तो आरोप है कि अमरनाथ के भाइयों और परिजनों ने रुपये देने से इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: भीटी में जमीनी विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा आरोप है कि 11 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे रुपये मांग...