Gorakhpur News: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर चोरी
गोरखपुर, अगस्त 3 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया। पीपीगंज क्षेत्र के मखनहा गांव में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों पर चोरी कराने का संदेह जताया है।किरन देवी ने बताया कि वह 23 जुलाई को घर बंद कर मायके गई थीं। दो अगस्त की शाम लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर रखा बक्सा भी टूटा था और उसमें रखे दो मंगलसूत्र, हार, माला, झुमकी, बाली, पायल, पाजेब, करधनी समेत कई कीमती आभूषण गायब थे। थाना प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.