Gorakhpur News: बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक
गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार। जिला कारागार में गुरुवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें एम्स के मनोरोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और नशे से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एम्स के मनोरोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सामंत सिंह के अलावा डीएम रेजिडेंट डॉ. सयांत जे. ने नशा मुक्ति पर विचार रखे। कारागार के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. विनय कुमार राय, जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय और जेलर कुंज बिहारी सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी की उद्घोषिका एवं जेल विजिटर अमृताधीर महरोत्रा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.