गोरखपुर, जुलाई 23 -- Gorakhpur News: ककरही, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी शिक्षिका दीपिका सिंह (33) की बंदर के हमले के बाद बाइक से गिरने से मौत हो गई। वह बिहार के गोपालगंज जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, रानीपुर में शिक्षिका थीं। बुधवार सुबह पति चंदन विश्वास सिंह के साथ बाइक से विद्यालय जा रही थीं। विजई के काली मोड़ के पास अचानक पेड़ से आए बंदर ने हमला कर दिया, जिससे वह सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें देवरिया के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह एक पुत्र की मां थीं। यह भी पढ़ें- चलती बाइक पर बंदर के कूद जाने से देवरिया की रहनेवाली शिक्षिका की मौत घटना से गांव में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...