गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: पिपरौली, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नगवा में इन दिनों बंदरों के आतंक से ग्रामीण खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। आए दिन बंदरों के बढ़ते हमलों के कारण कई लोग घायल हो रहे हैं। जिससे गांव में हर तरफ डर और अनिश्चितता का माहौल व्याप्त है। सोमवार दोपहर में नगवा निवासी विष्णु मद्धेशिया दोपहर करीब 2 बजे अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दर्जनों की संख्या में आक्रामक बंदरों के झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बंदरों के हमले से खुद को बचाने के प्रयास में वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े जिससे वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए। यह भी पढ़ें- Amroha News: बंदरों को पकड़वाने की मांग के लिए जमुनाखास के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र प...