Gorakhpur News: फोन पर गाली देने के बाद बुलाकर पीटा, केस
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: पीपीगंज। बड़की सेनुरी निवासी इन्द्रजीत कश्यप ने भगवानपुर निवासी दीपक जायसवाल पर फोन पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार दीपक ने फोन कर इन्द्रजीत को धमकाया और उसकी लोकेशन पूछी। भरवल पुल के पास होने की जानकारी पर उसे वहीं रुकने को कहा। कुछ देर बाद पहुंचकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और दोबारा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.