गोरखपुर, नवम्बर 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता कैंपियरगंज के भारीवैसी में बुधवार को वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमि पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले सत्र से इस विश्वविद्यालय की कक्षाएं भी प्रारंभ कराई जाएंगी। कक्षाएं पहले किसी अन्य जगह चलाई जाएंगी, भवन का निर्माण एक समय सीमा के अंदर करने के साथ ही इस विश्वविद्यालय में तेजी से एडमिशन के साथ ही फॉरेस्ट्री, हॉर्टिकल्चर, एग्रीकल्चर व अन्य कार्यों के लिए अनुसंधान की गतिविधियों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। यह भी पढ़ें- एक फिल्म में रवि किशन विलेन और संजय निषाद हीरो बनें, फतेहबहादुर को भी छोटा रोल; योगी ने ली चुटकीविश्वविद्यालय में अगले सत्र से कक्षाएं मुख्यमंत्री ने वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को समयानुकूल आवश्यकता बताते हुए कहा कि यह वि...