Gorakhpur News: फेसबुक पर सस्ता वाहन बेचने का झांसा देकर 1.40 लाख की ठगी
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: सहजनवा। फेसबुक पर सस्ते दाम में वाहन बेचने का विज्ञापन देकर एक युवक से 1.40 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा बाजार निवासी इश्तियाक अली ने पुलिस को बताया कि फेसबुक के माध्यम से एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और कम कीमत पर वाहन बेचने का प्रस्ताव दिया। उसकी बातों में आकर उन्होंने आरोपी के बताए निर्देशों के अनुसार यूपीआई के जरिए कुल 1.40 लाख रुपये उसके खाते में भेज दिए। आरोप है कि रकम मिलने के बाद न तो वाहन की डिलीवरी दी गई और न ही रुपये लौटाए गए। इसके बाद आरोपी ने फोन कॉल और संदेशों का जवाब देना भी बंद कर दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.