गोरखपुर, सितम्बर 14 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के भैंसवली गांव निवासी प्रेमशीला रावत पत्नी स्व. राजन रावत की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि गांव के निरंजन यादव, बलराम यादव और परशुराम यादव पुरानी रंजिश व जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोप है कि निरंजन यादव अपनी फेसबुक आईडी से प्रेमशीला और उनकी दोस्त को बदनाम करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक बातें पोस्ट कर रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...