गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर फुटबॉल संघ के तत्वावधान में स्थानीय सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय खेल मैदान पर आयोजित गोरखपुर फुटबॉल लीग, बी डिविजन के अंतर्गत 5 वें दिन गुरुवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला धर्म स्पोर्टिंग और सरदार नगर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया, जो 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। वहीं, दूसरे मैच में भी चारगांवा फुटबॉल क्लब व सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज भी 2-2 गोल की बराबरी पर रहे। ऐसे में टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। पहले मैच के निणार्यक विकास कुमार घनश्याम सिंह फारूक और रतन सिंह रहे। वहीं, मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात अग्रवाल मनोचिकित्सक तथा डॉ गौरव यादव रहे। इसके अलावा, दूसरे निणार्यक फारूक, रहमतुल्लाह दुर्गेश और अमरनाथ रहे। मुख्य अतिथि डॉ राजेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप...