गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। जनपद में फिशरीज कॉलेज बनाने के लिए 50 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। मत्स्य विभाग ने तालनदौर में करीब 50 एकड़ भूमि का निरीक्षण करने और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिलाधिकारी की सहमति से आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उपनिदेशक मत्स्य बृजेश कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से भूमि से संबंधित प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद प्रस्ताव जिलाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। उनकी सहमति मिलने के बाद ही आवंटन की कार्रवाई पूरी होगी। यदि प्रक्रिया में कोई अड़चन नहीं आई तो करीब एक सप्ताह में भूमि को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...