Gorakhpur News: फिलीपींस की जुजेला ने रखा करवा चौथ का निर्जला व्रत
गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं। इनमें गोरखपुर की बहू जुजेला भी शामिल हैं, जो मूल रूप से फिलीपींस की रहने वाली हैं। क्रिश्चियन परिवार में जन्मीं जुजेला ने हिंदू परिवार में शादी के बाद भारतीय रीति-रिवाजों को अपनाया। पिछले तीन वर्षों से वह करवा चौथ और तीज का निर्जला व्रत रख रही हैं। पति गौरव कुमार के प्रति प्रेम और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव ने उन्हें इन परंपराओं का हिस्सा बना दिया है। जुजेला पिछले 12 वर्षों से गोरखपुर में रह रही हैं। उनके पति गौरव कुमार ने बताया कि वर्ष 2007 में वह पढ़ाई के लिए फिलीपींस गए थे। वहां नौकरी के दौरान उनकी मुलाकात जुजेला से हुई। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली। कुछ समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.