गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। पैडलेगंज क्षेत्र में जलनिकासी के प्रमुख मार्ग पर फिर जाली लगाए जाने से आसपास के एक दर्जन से अधिक वार्डों में आगामी बरसात के दौरान जलभराव की आशंका व्यक्त की गई है। पार्षदों का आरोप है कि इसी रास्ते से बेतियाहाता, शास्त्रीनगर, रुस्तमपुर, दाउदपुर, बिलंदपुर, कालेपुर, तुर्कमानपुर, रायगंज, घंटाघर समेत दर्जनों क्षेत्रों का बारिश का पानी निकलता है। जाली बंद होने से पानी का बहाव रुक सकता है। लोगों के घरों तक पानी पहुंचने की आशंका है। स्थानीय भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, रविंद्र सिंह और रितेश सिंह बब्बू का कहना है कि बारिश के दौरान कई बार जाली लगी रहने के कारण जलनिकासी बाधित हुई है। जलभराव बढ़ने पर पार्षदों को मौके पर पहुंचकर जाली हटवानी पड़ी, तब जाकर पानी की निकासी शुरू हो सकी। ...