Gorakhpur News: फिराक गोरखपुरी के जन्मस्थल बनवारपार का होगा पर्यटन विकास
गोरखपुर, नवम्बर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। 'एक मुद्दत से तिरी याद भी आई न हमें/ और हम भूल गए हों तुझे ऐसा भी नहीं/ इसी खंडहर में कहीं कुछ दीए हैं टूटे हुए/ इन्हीं से काम चलाओ बड़ी उदास है रात...' मशहूर शायर रघुपति सहाय 'फिराक गोरखपुरी' की ये पंक्तियां उनकी अपनी जन्मस्थली पर बरसों तक सटीक बैठती रहीं। गोला क्षेत्र के बनवारपार स्थित उनका पुश्तैनी मकान उपेक्षा के चलते खंडहर में तब्दील होता गया। वर्ष 2018 में बारिश के दौरान मकान का एक हिस्सा ढह गया था। अब इस उदास तस्वीर को बदलने की पहल हुई है। फिराक साहब की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित और सुंदरीकृत करने के लिए 73.70 लाख रुपये का टेंडर जारी हुआ है। उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय की यूनिट 19 ओर से कराए जाने वाले इस काम में यात्री हाल, टॉयलेट ब्लॉक, बैठने के लिए बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.