गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: हरपुर-बुदहट। क्षेत्र के भेंउसा गांव के टोला खजुरी निवासी विजय कुमार दूबे ने गांव के एक व्यक्ति पर गाली-गलौज करते हुए उनके दरवाजे पर लगा पाइप फावड़े से तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजय कुमार दूबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अक्टूबर को भेंउसा निवासी आशीष दूबे फावड़ा लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने विजय कुमार और उनके परिवार को गालियां दीं तथा दरवाजे पर लगा पाइप फावड़े से तोड़ दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आशीष दूबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...