गोरखपुर, जुलाई 23 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने अपने बड़े पिता पर ही तिल के फसल को काटने के विवाद में मारपीट करने और छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर युवती ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उनके पिता के बड़े भाई और उनके साथ की एक महिला ने बोए गए तिल के खेत में आकर फसल काट दिया। जब विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसे पीट दिया और उसके बड़े पापा ने हाथ काट दिया। जब वह बचने का प्रयास की तो उनके द्वारा गलत तरीके से छुआ गया। कपड़े खींचकर नंगा करने की कोशिश की। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...