गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर के माध्यम से एक बेरोजगार युवक से 11 लाख 18 हजार 400 रुपये की ठगी करने के मामले में पीपीगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से पीड़ित को सरकारी नौकरी का भरोसा देकर गुमराह कर रहा था। पीड़ित विजय पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात पीपीगंज निवासी अमित रंजन के माध्यम से कुशीनगर के संतोष कुमार गौतम से हुई थी। संतोष ने न्यायालय में सरकारी नौकरी लगवाने का दावा करते हुए विभिन्न किश्तों में 11.18 लाख रुपये अपने बैंक खाते और ऑनलाइन माध्यम से ले लिए। यह भी पढ़ें- Amroha News: नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे, रकम वापस मांगने पर दी धमकी बाद में उसने व्हाट्सएप पर फर्जी ज्...