Gorakhpur News: फरियाद नहीं सुनने पर भड़के वकील, गोरखपुर-देवरिया मार्ग किया जाम
गोरखपुर, नवम्बर 13 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाने पर महिला अधिवक्ता की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज सैकड़ों अधिवक्ताओं ने गुरुवार शाम करीब छह बजे सूबा बाजार कस्बे में गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट भानु प्रताप पांडेय और वर्तमान उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। करीब 40 मिनट तक दोनों लेन पर आवागमन बाधित रहा। थाना प्रभारी के आरोपियों के खिलाफ तत्काल केस दर्ज करने के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने जाम समाप्त किया।जानकारी के अनुसार, खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल सिकरी उर्फ खोराबार निवासी अधिवक्ता निधि यादव पुत्री रामरूप यादव गुरुवार दोपहर कुछ अधिवक्ताओं के साथ थाने पहुंचीं और तहरीर दी। उनका आरोप है कि बुधवार को वह खोराबार उर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.