गोरखपुर, नवम्बर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी गुरुवार रात वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26501) से बिहार के मुजफ्फरपुर से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। रात 10.30 बजे उनकी ट्रेन निर्धारित प्लेटफार्म 9 की बजाय प्लेटफार्म 7 पर पहुंची। इस कारण केंद्रीय राज्य मंत्री को सीढ़ियां चढ़कर एफओबी से कैबवे पर जाना पड़ा। इस दौरान आरपीएफ की टीम उनके साथ मौजूद थी। रात 10.45 बजे वह सड़क मार्ग से अयोध्या के लिए रवाना हो गए। अयोध्या सर्किट हाऊस पहुंचने के बाद वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद उनका दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मंत्री ने लिया जंक्शन के निर्माण कार्यों का जायजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...