गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के लोहरपुरवा में प्रेम विवाह को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। प्रेम विवाह से नाराज होकर घर पहुंचकर गाली-गलौज करने, लाठी-डंडे से मारपीट का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोहरपुरवा टोला भगवानपुर निवासी रमेश चौरसिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पट्टीदार रवि चौरसिया ने 31 जुलाई को उनके साले की पुत्री आराधना चौरसिया निवासी बड़ी सेनूरी, थाना पीपीगंज से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि इसी विवाह को लेकर कुछ लोग नाराज थे। इसी विवाद के चलते आरोपी उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। रमेश का आरोप है कि जब परिवार के लोगों ने इ...